Bihar Politics: घूसपैठियों के पैरोकार हैं तेजस्वी ! डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजद नेता के नौकरी देने के वादे पर किया बड़ा हमला

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। इसी बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी के वादे को लेकर भी उपमुख्यमंत्री ने तंज कसा है...

विजय सिन्हा
घूसपैठियों के पैरोकार हैं तेजस्वी !- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रदेश में लगातार वरिष्ठ नेताओं का दौरा जारी है। बीते दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर थे। अमित शाह ने बिहार दौरे के दौरान कांग्रेस और राजद पर घुसपैठियों को संरक्षण देने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। जिसपर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर हाथ को रोजगार मिलेगा और बिहार को सम्मान दिलाया जाएगा। वहीं अब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। 

देश में घुसपैठियों को बढ़ा दे रही राजद-कांग्रेस

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कांग्रेस और राजद पर कड़ी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां मिलकर देश में “घुसपैठियों” को बढ़ावा दे रही हैं और सरकारी योजनाओं में उन्हें हिस्सा दिलाने की कोशिश कर रही हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल खेला है और राजद अब उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर उन लोगों को संरक्षण दे रहा है जिनके बारे में वे गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 

भ्रष्टाचार के सबसे बड़े नायक लालू यादव

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के सबसे बड़े नायक लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र कांग्रेस के विभाजनकारी तत्वों के साथ मिलकर घुसपैठियों को स्थापित करने का काम कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। विपक्ष के द्वारा संवैधानिक संस्थाओं द्वारा उठाए गए कदमों के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य वातावरण दूषित कर राष्ट्र को कमजोर करना है। उन्होंने जनता से सावधान रहने और सच को जानने की अपील करने को कहा।

चुनाव में पिकनिक मनाने आते हैं कांग्रेस नेता 

राजधानी पटना में पहली बार कांग्रेस की CEC की बैठक होनी है। इस बैठक में सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के तमाम नेता शामिल होंगे। जिसको लेकर विजय सिन्हा ने कहा है ये लोग चुनाव में पिकनिक मनाने का आते हैं। कई दशक तक राजनीति सत्ता में बैठकर यह राजनीति को अपना जागीर समझ लिए हैं। कांग्रेस-राजद के लोग अपनी जमीदारी बढ़ाने का खेल खेल रहे हैं। लेकिन यह लोकतंत्र की धरती बिहार है परिवार तंत्र को और उनके जमींदारी को स्वीकार नहीं करेगा। भीमराव अंबेडकर ने कहा था रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा अब कोई भी राजा रानी के पेट से पैदा होने वाला नहीं बनेगा। 

रोजगार छीनने वाला देगा रोजगार 

वहीं तेजस्वी यादव के बयान कि उनकी सरकार आएगी तो हर डिग्री वाले शख्स के हाथ में रोजगार होगा। जिसके लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि, रोजगार छीनने वाला रोजगार देगा। नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाने वाला...बिहारी को बर्बाद करने वाला...बिहारी शब्द को गाली बनाने वाला.. बिहारी के सम्मान की मनसा नहीं है। यह छुपे भेड़िए की तरह लोग भूखे सरकारी तंत्र को लूटने के लिए। आज बिहार के अंदर राजद कांग्रेस ने कास्ट करप्शन और क्राइम को पोषित किया है और कास्ट करप्शन क्राइम ने बिहार को बर्बाद किया है। इस मानसिकता के लोग जब तक रहेंगे बिहार आगे नहीं बढ़ सकता है।

जनता के विश्वास पर खड़ा नहीं उतर सकते राहुल 

माननीय न्यायालय में जाकर राहुल गांधी झूठा आरोप लगाते हैं न्यायालय में जाकर माफी मांगेंगे और फिर वही काम करेंगे क्योंकि यह अप्पू और पप्पू दोनों सावधानी पद के योग नहीं जिम्मेवार नहीं जनता के विश्वास पर खड़ा नहीं उतर सकते हैं।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट