CBI Raid: CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग के बड़े अधिकारी गिरफ्तार, कई घंटे तक चली छापेमारी
CBI Raid: सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रिश्वत के साथ बिजली विभाग के अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गई।
CBI Raid: सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के बड़े अधिकारी को 50 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। मामला झारखंड के धनबाद रेल मंडल का है। जहां सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) संजीव कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम शुरू हुई और देर रात तक कई घंटों तक चली।
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
सीबीआई की टीम के भारतीय रेलवे के धनबाद डीआरएम कार्यालय पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। जैसे ही कर्मचारियों को छापेमारी की जानकारी मिली, कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई कर्मचारी बाहर निकल गए। जानकारी के अनुसार, संवेदक अवजित कुमार झा ने सीबीआई से शिकायत की थी।
24 लाख का बाकी था भुगतान
शिकायत में बताया गया था कि धनबाद रेल मंडल में उनके द्वारा लिफ्ट और एसी लगाने का काम किया गया था, जिसके एवज में करीब 24 लाख रुपये का भुगतान बाकी था। भुगतान के लिए वे लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि भुगतान कराने के बदले वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
जांच में सही पाए गए आरोप
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर डीआरएम कार्यालय में संजीव कुमार के दफ्तर में छापेमारी की और उन्हें 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में कार्रवाई को लेकर रेड में शामिल सीबीआई के डीएसपी ने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत के आधार पर जांच की गई थी और आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है।