N4Nडेस्क: बिहार की सड़कों पर रफ्तार का कहर लगातार बरप रह है. इसी क्रम में पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन पर चंदा गांव के समीप तीन चार पहिया वाहन में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें पटना से बेगूसराय जा रहे एक डाॅक्टर की मृत्यु हो गई। वही एयरबैग खुल जाने के कारण ड्राइवर को हल्की चोट आई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बेगूसराय निवासी डाॅ बालमुकुंद झा (48) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि डाॅक्टर बालमुकुंद झा बेगूसराय में सरोजनी हेल्थ एण्ड रिसर्च सेन्टर हास्पिटल चलाते थे और वह चाइल्ड स्पेशलिस्ट थे। सूचना मिलते ही बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में कई डाॅक्टर मौके पर मौजूद है।
ड्राइवर संतोष कुमार ने बताया कि वह डॉ बालमुकुंद झा को लेकर पटना से बेगूसराय जा रहा था। इस दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे एक और सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं इस में कितने लोग घायल है इसकी जानकारी नही है।
एएसआई बंटी कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डॉक्टर को अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हेतू भेजा गया है।अन्य गाड़ी में सवार लोगों को हल्की चोट आई है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।
बाढ़ से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट