BPSC TRE-4: BPSC TRE-4 को लेकर सवाल सुनते ही भागने लगे शिक्षा मंत्री! बहाली प्रक्रिया पर नहीं दिया कोई बयान
BPSC TRE-4: बीपीएससी टीआरई-4 को लेकर जब शिक्षा मंत्री सुनील सिंह से सवाल किया गया तो शिक्षा मंत्री ने चुप्पी साध और बिना कुछ कहे मीडियाकर्मियों को हटाते हुए मौके से निकल गए।
BPSC TRE-4: BPSC TRE-4 को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अभ्यर्थी 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं तो वहीं शिक्षा विभाग 44 हजार पदों पर भर्ती की बात कही है। हालांकि बीपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर में बीपीएससी टीआरई को लेकर कोई जानकारी शामिल नहीं थी। जिसके बाद एक बार फिर अभ्यर्थियों में आक्रोश देखने को मिला। इसी बीच आज मीडियाकर्मियों ने शिक्षा मंत्री से टीआरई-4 को लेकर सवाल किया लेकिन जवाब देने के बजाय मंत्री जी वहां से चुप्पी साध कर निकल गए।
शिक्षा मंत्री का बयान
दरअसल, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय पार्ट-3’ के तहत आयोजित “उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य” कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाकर छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जाए।
शैक्षणिक संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रुप में होंगे विकसित
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा राज्य के शैक्षणिक संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करना है। इसके तहत संस्थानों में नवाचार, रिसर्च और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि छात्र भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
छात्रओं के लिए बेहतर अवसर
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, कॉलेजों के प्राचार्य और शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। सभी विशेषज्ञ अपने विचार और सुझाव दे रहे हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार करते हुए बिहार के छात्रों को बेहतर अवसर दिए जाएं।
बीपीएससी टीआरई-4 पर साधी चुप्पी
उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री की शुरुआत से ही यह सोच रही है कि “उन्नत बिहार के लिए उन्नत शिक्षा” जरूरी है, इसी उद्देश्य से इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। वहीं BPSC TRE-4 को लेकर पूछे गए सवाल पर शिक्षा मंत्री ने फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी।
पटना से रंजन की रिपोर्ट