Bihar EOU Raid: बिहार सुबह सुबह EOU की छापेमारी, NBPDCL के कार्यपालक अभियंता के 7 ठिकानों पर रेड, दस्तावेज खंगाल रही टीम
Bihar EOU Raid: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। इओयू ने बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारी के 7 ठिकानों पर छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई की गई है।
Bihar EOU Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है।
7 ठिकानों पर छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के जयनगर में पदस्थापित अभियंता मनोज कुमार रजक के खिलाफ भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद न्यायालय से अनुमति मिलने पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने उनके कुल सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। छापेमारी के दौरान टीम उनके चल-अचल संपत्तियों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। फिलहाल ईओयू की टीम सभी ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन में जुटी है और बरामदगी से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
पटना से अनिल की रिपोर्ट