Bihar Politics : 'आपके ख्याब ने करोड़ों दिलों को रुला दिया'.., सीएम नीतीश के लिए भावुक हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल संभवतः अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके ठीक पहले केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भावुक हो गये। अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से उन्होंने कहा की नीतीश जी,अगले चौबीस घंटे में आप बिहार के मुख्यमंत्री पद को छोड़ देंगें।
सबको पता है कि आपका यह ख़्वाब था कि आप देश के चारों सदनों के सदस्य रहें। पर आपके इस ख़्वाब ने करोड़ों दिलों को रूला दिया है।
कहा की बिहार ने कई मुख्यमंत्रियों को आते-जाते देखा है पर शायद ये पहला मौक़ा है। जब आपको मुख्यमंत्री पद की छोड़ने की बातों सुनकर ही करोड़ों लोगों के आँखों में आँसू भर आएं हैं। भले ही मुख्यमंत्री पद को छोड़ने का फ़ैसला आपका अपना फ़ैसला है जिसपर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता पर बिहार आज ग़मज़दा है। जीतनराम मांझी ने कहा की हर बिहारी कह रहा है…वी विल मिस यू नीतीश जी…“आप महामानव हैं,बिहार आपके बिना अधूरा है।”
बताते चलें की 2014 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू (JDU) की हार के बाद, नीतीश कुमार ने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अपनी जगह महादलित वोट बैंक को मजबूत करने के लिए जीतन राम मांझी को 20 मई 2014 को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। मांझी मई 2014 से फरवरी 2015 तक बिहार के 23वें मुख्यमंत्री रहे।