पूर्व मंत्री तेज प्रताप अपने आवास पर कर रहे शारदीय नवरात्र पर भव्य अनुष्ठान, देश और प्रदेशवासियों को दी नवरात्र की अनंत शुभकामनाएं

लालू प्रसाद के बड़े बेटे व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव नवरात्र के मौके पर अपने आवास पर पूरे विधि-विधान और निष्ठा के साथ व्रत आरंभ कर दिए है। वहीं उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामना दी है....

पूर्व मंत्री तेज प्रताप अपने आवास पर कर रहे शारदीय नवरात्र प
तेज प्रताप अपने आवास पर कर रहे शारदीय नवरात्र पर भव्य अनुष्ठान- फोटो : देवांशु प्रभात

Patna : बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेज प्रताप यादव के पटना स्थित सरकारी आवास (42ए, हार्डिंग रोड) पर इस वर्ष शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य पूजा और अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। 


इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन के तहत आज से तेज प्रताप यादव ने स्वयं भी पूरी विधि-विधान और निष्ठा के साथ नवरात्र का व्रत और साधना आरंभ कर दी है।


सादगी और निष्ठा के साथ कर रहे हैं व्रत के नियमों का पालन

अपने आवास पर चल रहे इस विशेष अनुष्ठान के दौरान उन्होंने पूरी सादगी और अनुशासन के साथ व्रत के सभी नियमों का पालन किया है। पारंपरिक और पवित्र फलाहार तथा व्रत वाले आहार को ग्रहण करते हुए उन्होंने माँ दुर्गा से देश और प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।


देशवासियों को दी नवरात्र की अनंत शुभकामनाएं

इस पावन अवसर पर देशवासियों को संदेश देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि माता शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की कृपा हम सब पर बनी रहे। नवरात्र का यह पवित्र पर्व हमें बुराइयों पर अच्छाई की विजय और संयम का संदेश देता है। मैं सभी देशवासियों को नवरात्र के इस पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं देता हूँ। माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि वे हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास करें।"


देवांशु की रिपोर्ट