बिहार में 4 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, इन जिलों के बदले गए एसपी, देखिए लिस्ट
IPS transferred in Bihar : बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने बुधवार, 18 मार्च 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले को लेकर अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए नए पदस्थापन दिए गए हैं।
अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार पटना से स्थानांतरित कर पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार पटना बनाया गया है। वर्ष 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रेरणा कुमार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया से हटाकर पुलिस अधीक्षक, लखीसराय के पद पर पदस्थापित किया गया है।
वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को पुलिस अधीक्षक, मद्य निषेध एवं राज्य सम्पर्क नियंत्रण ब्यूरो, बिहार पटना से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, नवगछिया बनाया गया है। वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित को पुलिस अधीक्षक, लखीसराय से हटाकर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-1), बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में नई जिम्मेदारी दी गई है।

गृह विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन पर योगदान दें।