बिहार दिवस: इतिहास से लेकर सबसे बड़े WiFi जोन तक, जानिए 10 वजहें क्यों बिहार दुनिया से अलग है!

बिहार न सिर्फ अपने गौरवशाली अतीत बल्कि आधुनिक दौर में भी कई उपलब्धियों की वजह से दुनिया में अलग पहचान रखता है। आइए जानते हैं 10 ऐसी वजहें, जो बिहार को खास बनाती हैं.

बिहार दिवस

कभी मगध के नाम से मशहूर बिहार आज भी अपनी समृद्ध विरासत, ज्ञान और संघर्ष की कहानियों के लिए जाना जाता है। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, जब 1912 में बिहार को बंगाल से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया था। बिहार न सिर्फ अपने गौरवशाली अतीत बल्कि आधुनिक युग में कई उपलब्धियों की वजह से भी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। आइए जानते हैं ऐसी 10 वजहें, जो बिहार को खास बनाती हैं।


1. दुनिया का सबसे बड़ा WiFi जोन

बिहार की राजधानी पटना दुनिया के सबसे बड़े WiFi जोन में से एक है। यह 20 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो पटना एनआईटी से दानापुर तक लोगों को मुफ्त इंटरनेट सेवा प्रदान करता है। डिजिटल इंडिया में बिहार का यह योगदान अद्भुत है।


2. IAS और बैंक PO फैक्ट्री

गरीबी और संघर्ष की आग को झेलकर बिहार के युवाओं ने देशभर में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। भारत में सबसे ज्यादा आईएएस और बैंक पीओ बिहार से आते हैं। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर बिहार के छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।


3. पाटलिपुत्र: ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक

बिहार का ऐतिहासिक नाम मगध था, जिसकी राजधानी पाटलिपुत्र (अब पटना) थी। मौर्य और गुप्त साम्राज्य की धरती से भारत ने ज्ञान और संस्कृति की नई ऊंचाइयों को छुआ।


4.  भारत छोड़ो आंदोलन में अहम भूमिका

स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की अहम भूमिका रही है। 1917 में महात्मा गांधी ने यहीं से चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी। भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई और देश को आजादी की ओर अग्रसर किया।


5. आर्यभट्ट, जिन्होंने शून्य की खोज की

शून्य के बिना गणित का कोई महत्व नहीं है। यह महान खोज बिहार के महान गणितज्ञ आर्यभट्ट ने की थी। उनकी इस उपलब्धि ने भारत को विज्ञान और गणित की दुनिया में अग्रणी बना दिया।


6.  बॉलीवुड में बिहार का जलवा

बिहार ने बॉलीवुड को कई सितारे दिए हैं। पंकज त्रिपाठी जैसे बेहतरीन एक्टर से लेकर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत तक, बिहार के कलाकारों ने अपनी कला से सिनेमा में अलग पहचान बनाई है।



7. लिट्टी-चोखा का स्वाद

बिहार का पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा पूरी दुनिया में मशहूर है। शाकाहारी हो या मांसाहारी, बिहार का हर व्यंजन अपनी लाजवाब खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है।


8. छठ महापर्व: डूबते सूर्य की पूजा का अनूठा पर्व

छठ महापर्व बिहार की पहचान है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह पर्व प्रकृति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम है।


9. मिथिला पेंटिंग: कला की अद्भुत विरासत

बिहार की मिथिला पेंटिंग या मधुबनी कला देश ही नहीं, विदेशों में भी मशहूर है। इस कला में प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके अद्भुत चित्रकारी की जाती है, जो बिहार की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है।


10. देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म भी बिहार में हुआ था। आजादी के बाद उन्होंने देश को सही दिशा दिखाई और भारत को मजबूत लोकतंत्र की राह पर आगे बढ़ाया।

Editor's Picks