'जुबान पर लगाम लगाएं गिरिराज सिंह', कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन का भड़के- बयानबाजी छोड़कर जनहित पर ध्यान दें
बिहार कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने गिरिराज सिंह से अपील की कि वे बयानबाजी की राजनीति छोड़कर जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें।
Bihar News : बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को उलूल-जुलूल बयानबाजी कर राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश बंद करनी चाहिए।
डॉ. वर्धन ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं की जिम्मेदारी होती है कि वे सोच-समझकर बयान दें और समाज में अनावश्यक तनाव पैदा करने वाली भाषा से बचें। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह आए दिन विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास करते हैं।
बिहार कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने गिरिराज सिंह से अपील की कि वे बयानबाजी की राजनीति छोड़कर जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द में विश्वास करती है तथा किसी भी नेता को राजनीतिक लाभ के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए।
नरोत्तम की रिपोर्ट