29 साल की शिक्षा यात्रा के बाद GOAL Group का आगाज, शिक्षा से हेल्थकेयर और डिजिटल मीडिया तक विस्तार का ऐलान

Bihar News: करीब तीन दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सपनों को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने वाली प्रतिष्ठित संस्था GOAL ने अपने Foundation Day के मौके पर भविष्य की एक महत्वाकांक्षी और बहुआयामी यात्रा का आगाज किया।....

GOAL Group Launches New Vision Across Education Health and S
GOAL Group का आगाज- फोटो : reporter

Bihar News:  करीब तीन दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सपनों को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने वाली प्रतिष्ठित संस्था GOAL ने अपने Foundation Day के मौके पर भविष्य की एक महत्वाकांक्षी और बहुआयामी यात्रा का आगाज किया। समारोह में संस्था के 29 वर्षों के सफर, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए भविष्य की नई रूपरेखा पेश की गई। समारोह का सबसे अहम पड़ाव तब आया, जब GOAL के Chairman & Managing Director बिपिन कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से “GOAL Group” का अनावरण किया।

GOAL Group के लॉन्च के साथ संस्था ने साफ संकेत दिया कि उसका विजन अब महज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक सीमित नहीं रहेगा। शिक्षा के साथ स्कूलिंग, आवासीय शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग, हेल्थकेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर में विस्तार की योजना सामने रखी गई है। संस्था का लक्ष्य इन क्षेत्रों को एक व्यापक इकोसिस्टम के रूप में विकसित करना है, जहां युवाओं और समाज की बदलती जरूरतों के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

एक ब्रांड, कई आयाम

GOAL Group के अंतर्गत विभिन्न वर्टिकल्स की घोषणा की गई। GOAL Institute मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में अपनी अकादमिक परंपरा को और मजबूत करेगा। वहीं GOAL School आधुनिक शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, तकनीक और भविष्य-केंद्रित शिक्षण व्यवस्था के जरिए विद्यार्थियों के समग्र विकास पर फोकस करेगा।GOAL Education Village के तहत शिक्षा, आवास, अनुशासन, मेंटरिंग और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने वाली आवासीय शिक्षा व्यवस्था विकसित करने की योजना है। इसके अलावा GOAL Skills Centre युवाओं को रोजगारोन्मुख, तकनीकी, डिजिटल और आधुनिक कौशल से लैस करने की दिशा में काम करेगा। डिजिटल दौर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए GOAL Digital Broadcasting के जरिए शिक्षा, ज्ञान, करियर गाइडेंस, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सूचनाओं को व्यापक स्तर पर डिजिटल माध्यम से पहुंचाने की योजना है। वहीं GOAL Healthcare के जरिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की पहल प्रस्तावित है। GOAL Infra शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए आधुनिक और भविष्य-केंद्रित आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में काम करेगा।

“Education to Empowerment” होगा मूल मंत्र

CMD बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि GOAL Group का विस्तार महज कारोबारी विस्तार नहीं, बल्कि संस्था की सामाजिक जिम्मेदारियों के विस्तार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 29 वर्षों में हजारों परिवारों ने GOAL पर भरोसा किया और विद्यार्थियों ने देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में GOAL की पहचान सिर्फ सफल डॉक्टर और इंजीनियर तैयार करने वाले संस्थान के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले विश्वसनीय और मूल्य आधारित समूह के रूप में बनाने का लक्ष्य है। “Education to Empowerment” की अवधारणा के तहत शिक्षा से कौशल, स्वास्थ्य, तकनीक, डिजिटल कम्युनिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर तक एक व्यापक इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

रिसर्च और टेक्नोलॉजी पर जोर

GOAL के Assistant Director रंजय सिंह ने कहा कि संस्था ने समय के साथ खुद को बदला है, लेकिन गुणवत्ता, अनुशासन, पारदर्शिता और विद्यार्थी हित जैसे मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। GOAL Group के माध्यम से इसी विश्वसनीयता को दूसरे क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

R&D Head आनंद वत्स ने कहा कि भविष्य उन्हीं संस्थानों का है, जो रिसर्च, डेटा, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनी कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि GOAL Group के विस्तार में प्रत्येक क्षेत्र को रिसर्च और इनोवेशन आधारित बनाने पर विशेष जोर रहेगा।

Academic Head गौरव सिंह ने कहा कि GOAL की सबसे बड़ी ताकत उसकी अकादमिक संस्कृति और विद्यार्थियों के परिणाम हैं। बदलते दौर में भी Academic Excellence संस्था का मूल फोकस रहेगा। शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर ऐसा अकादमिक इकोसिस्टम तैयार करने की कोशिश होगी, जहां ज्ञान के साथ चरित्र, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास हो।

Marketing Head एस. डी. सिंह ने कहा कि वर्षों की मेहनत, परिणाम और विश्वास से GOAL ने मजबूत पहचान बनाई है। GOAL Group के विस्तार के साथ ब्रांड को आधुनिक, व्यापक और समाज-केंद्रित रूप देने की दिशा में काम किया जाएगा।

29 साल का भरोसा, अब बड़े विजन की ओर कदम

Foundation Day समारोह में GOAL की 29 वर्षों की यात्रा को याद किया गया। संस्था को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और टीम सदस्यों के योगदान को भी रेखांकित किया गया।संस्था की ओर से स्पष्ट किया गया कि GOAL Group के सभी प्रस्तावित वर्टिकल्स को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सामाजिक उपयोगिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई।

GOAL Foundation Day 2026 इस लिहाज से महज स्थापना दिवस का समारोह नहीं रहा, बल्कि संस्था की अगली पारी के आगाज का मंच बन गया। 29 वर्षों की शैक्षणिक विरासत को आधार बनाकर GOAL अब शिक्षा की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए कौशल, स्वास्थ्य, डिजिटल मीडिया और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपनी नई पहचान गढ़ने की तैयारी में है।