स्वास्थ्य मंत्री निशांत का LNJP अस्पताल में औचक निरीक्षण, OPD से वाश रूम तक का लिया जायजा, बड़ा निर्देश

निरीक्षण के दौरान निशांत कुमार अस्पताल के स्टोर रूम भी पहुंचे, जहां उन्होंने दवाओं और अन्य जरूरी सामानों की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत का LNJP अस्पताल में औचक निरीक्षण, OP

Nishant :  बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की तथा भर्ती मरीजों से सीधे उनकी समस्याएं सुनीं। अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले डॉक्टरों के साथ बैठक कर इलाज की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे वार्डों में पहुंचे और मरीजों से बातचीत कर इलाज को लेकर उनका फीडबैक लिया। कई मरीजों ने इलाज और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें भी कीं, जिन्हें स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता से सुना।


निरीक्षण के दौरान निशांत कुमार अस्पताल के स्टोर रूम भी पहुंचे, जहां उन्होंने दवाओं और अन्य जरूरी सामानों की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की शिकायतों पर डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के साथ चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री का निरीक्षण देर तक जारी रहा और उन्होंने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का भी जायजा लिया।


मिडिया से बात करते हुए निशांत ने कहा कि वे अस्पताल की सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। चाहे ओपीडी हो गया वाश रूम हर जगह जाकर वे देख रहे हैं की क्या दिक्कत है। साथ ही मरीजों से मिले फीडबैक के आधार पर उनकी समस्याओं को दूर किया जायेगा। मरीजों को 24 घंटे हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो इस पर वे विशेष रूप से ध्यान दे हैं। 


लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण


स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पिछले कुछ समय से बिहार के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों का लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी समय, बिना पूर्व सूचना के किसी भी सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।

PMCH  में हुई कार्रवाई 

हाल ही में उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) का भी औचक दौरा किया था। उस दौरान अस्पताल में मिली अनियमितताओं पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। निरीक्षण के समय पीएमसीएच के प्राचार्य के अनुपस्थित रहने पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। बाद में सरकार ने पीएमसीएच के तत्कालीन प्राचार्य का तबादला बेतिया कर दिया था।


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन औचक निरीक्षणों का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में जवाबदेही बढ़ाना, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
अभिजीत की रिपोर्ट