हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को दी बधाई, नए दायित्व के लिए बताया योग्य
Patna - हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के माननीय लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने श्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
डॉ. संतोष कुमार सुमन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, सशक्त नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ गहरा जुड़ाव उन्हें इस दायित्व के लिए पूरी तरह योग्य बनाता है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी।
हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि नितिन नवीन के नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के साथ-साथ विकास, सामाजिक समरसता और सुशासन के प्रयास और प्रभावी होंगे।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से श्री नितिन नवीन को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई है।