IGIMS के ICU में भर्ती हुए IAS लोकेश कुमार सिंह, शुगर लेवल गिरने से हालत बिगड़ी, मिलने पहुंचे मंत्री और बड़े अफसर

Bihar News: मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव लोकेश कुमार सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में पटना स्थित आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया।

IAS Lokesh Kumar Singh
सचिव लोकेश कुमार सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत- फोटो : social Media

Bihar News: बिहार प्रशासनिक महकमे से जुड़ी बड़ी खबर गुरुवार को सामने आई, जब मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव लोकेश कुमार सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में पटना स्थित आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे अस्पताल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग यानी आईसीयू में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

डॉक्टरों के अनुसार लोकेश कुमार सिंह का शुगर लेवल अचानक काफी नीचे चला गया था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि समय रहते इलाज शुरू कर दिया गया और अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने कहा है कि फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल में उनकी पत्नी और मां भी मौजूद हैं।

लोकेश कुमार सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही बिहार के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत , मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, पटना डीएम, मंगल पांडे, यशपाल मीणा और अनिमेष पाराशर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि हाल ही में लोकेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे 2003 बैच के बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और करीब 23 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव रखते हैं। प्रशासनिक कार्यशैली और बेहतर प्रबंधन क्षमता के कारण उन्हें बिहार के प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जाता है।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उनकी हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है।