Vaishali DM : 'कभी अलविदा ना कहना', विदाई समारोह में फ़िल्मी गीत गाकर भावुक हो गयी तेज तर्रार IAS वर्षा सिंह, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
Vaishali DM : तेज तर्रार आईएएस वर्षा सिंह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे माइक पर अलविदा ना कहना गाना गाती नजर आ रही हैं.......पढ़िए आगे

PATNA : कहते हैं की प्रतिभा किसी चीज की मुंहताज नहीं होती है। कोई व्यक्ति चाहे किसी भी प्रोफेशन में हो, लेकिन वह अपने भीतर कई तरह की प्रतिभा को समाहित रखता है। हम बात कर रहे हैं तेज तर्रार आईएएस अधिकारी वर्षा सिंह की। जिन्हें फिलहाल वैशाली जिले का डीएम का बनाया गया है। वर्षा सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वर्षा सिंह माइक पर बॉलीवुड का मशहूर गीत 'कभी अलविदा ना कहना" गुनगुनाती नजर आ रही हैं।
हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन दावा किया जा रहा है की यह विडियो अरवल का जब उनका ट्रान्सफर हुआ था। विदाई के दौरान ही उन्होंने यह गीत गाया था। पिछले साल सितम्बर महीने में वर्षा सिंह को नगर विकास विभाग का अपर सचिव बनाया गया था। हालाँकि अब फिर उनका ट्रान्सफर किया गया है। और उन्हे वैशाली जिले की कमान दी गयी है।
IAS वर्षा सिंह को लेकर बताया जाता है कि वो साल 2016 बैच की अधिकारी हैं। वर्षा सिंह मूल रूप से खगड़िया जिले की रहने वाली हैं। वर्षा सिंह ने अपनी पढ़ाई महाराष्ट्र के नागपुर से की है। वर्षा सिंह गोपालगंज जिले में सदर एसडीएम के पद पर अपनी सेवा दे चुकी हैं। वर्षा सिंह की छवि एक तेज-तर्रार आईएएस अफसर की रही है। बता दें कि वर्षा सिंह से पहले यशपाल मीणा वैशाली के डीएम थे। यशपाल मीणा को जल संसाधन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।