Railway News: कोहरे का कहर, 25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, तेजस सहित इन ट्रेनों का भी बुरा हाल

Railway News: कोहरे का असर साफ तौर पर देख रहा है। दिल्ली से पटना आने में यात्री को सबसे अधिक समय लगा है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 25 घंटे देरी से दिल्ली से पटना पहुंची। यात्रियों का बुरा हाल हो गया।

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
25 घंटे में पटना पहुंची ट्रेन - फोटो : social media

Railway News: देश की राजधानी दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना आने में 12 घंटे का समय लगता है। लेकिन क्या हो अगर आपकी 12 घंटे की सफर 25 घंटे में पूरी हो। जी हां इस सर्दी के सीजन में सबसे अधिर ट्रेन शनिवार को लेट रही। शनिवार को कई ट्रेन 13 घंटे तो कई 17 घंटे देरी से पहुंची। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को दिल्ली से पटना आने में 25 घंटे का समय लगा। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  

दिल्ली से 13 घंटे देरी से पटना पहुंची ट्रेन 

दरअसल, राजधानी समेत उत्तर भारत में पड़े घने कोहरे का असर रेल और हवाई यातायात पर साफ दिखा। दिल्ली से पटना आने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस शनिवार को इस सर्दी के सीजन में सबसे अधिक लेट रही। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 13 घंटे की देरी से शाम 7 बजे पटना जंक्शन पहुंची। यात्रियों के अनुसार, ट्रेन दिल्ली स्टेशन से ही करीब चार घंटे देरी से रवाना हुई थी। इसके बाद रास्ते में तीन–चार स्टेशनों पर 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक खड़ी रही। 

25 घंटे का सफर 

हालात ऐसे रहे कि जहां सामान्य तौर पर पटना पहुंचने में 12 घंटे लगते हैं। वहीं यात्रियों को इस बार 25 घंटे का सफर करना पड़ा। सिर्फ संपूर्ण क्रांति ही नहीं, बल्कि कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चलती रहीं। हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 17 घंटे, तेजस राजधानी 13 घंटे, उदना–पटना स्पेशल 11 घंटे, मगध एक्सप्रेस 11 घंटे, दिल्ली अमृत भारत 14 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 12 घंटे, गरीब रथ 4 घंटे, कोटा–पटना 3 घंटे और इस्लामपुर–हाटिया एक्सप्रेस 6 घंटे लेट पहुंचीं। कुल मिलाकर एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने तय समय से काफी देरी से पटना पहुंचीं।

हवाई सेवा भी प्रभावित

कोहरे का असर पटना एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। शनिवार को यहां 22 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। विमान एक से दो घंटे की देरी से आए और गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि एक भी उड़ान रद्द नहीं की गई। पटना से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 805 करीब दो घंटे देरी से रवाना हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एक घंटे, इंडिगो की रांची जाने वाली फ्लाइट 6ई 6902 एक घंटे और चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट 6ई 6485 करीब ढाई घंटे देरी से उड़ान भर सकी।