बिहार बीएड कोर्स में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के काम की खबर : नामांकन का आवेदन शुरु, जानिए पूरा डिटेल
Bihar News :बीएड कोर्स में नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए खबर है। बिहार के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में सत्र 2026-28 के नामांकन के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा CET-B.Ed. 2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोडल विश्वविद्यालय बनाए जाने के बाद बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल लाइव कर दिया है।
इस बात की जानकारी देते हुए राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री प्रोग्राम में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट https://biharcetbed-brabu.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
पोर्टल पर उपलब्ध है जानकारी
उन्होंने बताया की छात्रों की सुविधा के लिए पोर्टल पर विस्तृत प्रॉस्पेक्टस और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ा वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में हेल्पडेस्क की सहायता लेने की व्यवस्था भी की गई है।
7 जून को प्रस्तावित परीक्षा
प्रो. संजय कुमार के अनुसार, CET-B.Ed. 2026 परीक्षा 7 जून को आयोजित किए जाने की योजना है। परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर प्रदेश के 11 शहरों केन्द्र बनाई जाएगी। जहां पर परीक्षा ली जाएगी।
पारदर्शिता पर जोर
बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने आवेदन से लेकर काउंसलिंग तक पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी टीम को सर्वर और एप्लीकेशन को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासनिक तैयारियां तेज
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय ने जिलाधिकारियों, प्रमंडलीय आयुक्तों और पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा है। साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जारी है।