केरल में तेजस्वी की राजद को मिली कूथुपरम्बा में बड़ी जीत, कलपेटा और वाडकारा में RJD प्रत्याशी ने चौंकाया

केरल विधानसभा चुनाव में राजद के तेजस्वी यादव का प्रयास सफल रहा है और उनके दलों के उम्मीदवारों ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ते हुए अपनी मजबूत छाप छोड़ी है.

Kuthuparamba
Kuthuparamba- फोटो : news4nation

Tejashwi Yadav :   तेजस्वी यादव का अपनी पार्टी राजद ने सोमवार को केरल विधानसभा चुनावों में शानदार सफलता हासिल की है. वोटों की गिनती में राजद के लिए कूथुपरम्बा सीट पर सफलता मिली है. राजद ने केरल में पी के प्रवीण को कन्नूर जिले के कूथुपरम्बा से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने  1286 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. कूथुपरम्बा में पहले राउंड की गिनती के बाद राजद के पीके प्रवीन ने पहले राउंड की गिनती के बाद 5268 वोट हासिल कर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के जयंती राजन 4200 से 1068 वोटों से बढत बनाई जो लगातार बरकरार रही और अंततः वे जीतने में सफल रहे.



प्रवीन को कुल 70448 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी  इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के जयंती राजन को 69162 वोट मिला है. इस तरह राजद को एक सीट पर केरल में जीत हुई है. यहां भाजपा के ADV. SHIJILAL तीसरे नम्बर पर रहे जिन्हें 22195 वोट मिला.

जहां राजद ने कूथुपरम्बा में जीत हासिल की है वहीं दो अन्य सीटों पर जहां तेजस्वी ने उम्मदीवार उतारे थे वहां राजद के दोनों उम्मीदवार दूसरे नम्बर पर रहे हैं. 
 कलपेटा में कांग्रेस के टी. सिद्दीकी ने राजद के पीके अनिल कुमार को हराने सफलता पाई. टी. सिद्दीकी को 97379 वोट आया जबकि राजद के अनिल को 52348  वोट ही मिला और वे 45031 वोट से चुनाव हार गए. इसी तरह केरल में तीसरी सीट जहां राजद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे वह वाडकारा सीट रही. यहां  राजद के एमके भास्करन को 55255 वोट आया जबकि आरएमपीआई की केके रेमा को 70117  वोट आया. वह राजद उम्मीदवार को 14862 वोट से हराने में सफल रही.