Bihar Vidhansabha Session : '1 मिनट के डर से रात भर जगे रहते हैं', सदन में खड़े होते ही आईपी गुप्ता ने कह दी ऐसी बात, जमकर लगे ठहाके
Bihar Vidhansabha Session : सर...सर..सर...एक मिनट सर....सदन में आईपी गुप्ता ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में ऐसी बात कह दी कि सदस्यों ने जमकप ठहाके लगाएं। दरअसल, संख्या बल के अनुसार सभी सदस्यों को बोलने का समय दिया गया था। अध्यक्ष प्रेम कुमार ने आईपी गुप्ता को बोलने का मौका देते हुए कहा कि आईपी गुप्ता अपनी बात रखेंगे उनके पास एक मिनट का समय है। यह सुनते ही आईपी गुप्ता ने कहा कि, सर 1 मिनट के डर से रात भर नहीं सो पाते हैं, जगे रहते हैं।
सदन में जमकर लगे ठहाके
जिसके बाद सदन में जमकर ठहाके लगे। आईपी गुप्ता ने अपनी बातों को शुरु किया उन्होंने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। वे अपनी बातों को रख ही रहे थे कि अध्यक्ष ने उन्हें टोका और कहा कि आपका समय समाप्त हुआ। जिसके बाद आईपी गुप्ता सर...सर...सर..सर...कहने लगे। वो लगातार कहते रहें कि सर...सर..एक मिनट सर....। सर...एक आखिरी बात सर...। इस दौरान सदन में जमकर ठहाके लगे।