Bihar Politics: मैं हूं ना...निशांत के लिए जदयू का एक ओर दांव, नीरज कुमार ने फिर कर दी बड़ी मांग

Bihar Politics: जदयू की ओर से लगातार निशांत को सीएम बनाने की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में एक और पोस्टर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने साझा किया है जिसमे निशांत के हाथों में तीर है और लिखा गया है कि मैं हूं ना...

निशांत
निशांत के लिए लगे पोस्टर - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रुप में शपथ ले लिया तो वहीं अब सीएम पद से भी जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। सीएम नीतीश के इस्तीफा को लेकर सियासी चर्चा तेज है। इसी बीच जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा निशांत को सीएम बनाने की मांग की जा रही है। आने वाला दो से तीन दिन बिहार राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। इसी बीच जदयू की ओर से एक ऐसा पोस्टर जारी किया गया है जो सियासी गलियारों में हलचल और बढ़ा दी है। 

जदयू प्रवक्ता का दावा 

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जो निशांत को मिलने वाली किसी बड़े सियासी जिम्मेदारी की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने पोस्टर में नीतीश और निशांत को एक साथ दिखाया है। साथ ही लिखा है कि, "मैं हूँ ना ! ना हो अधीर, निशांत के हाथ में है तीर, सियासत में खींचेंगे नई लकीर। निशांत की धार और नीतीश जी का विचार,विरोधियों को करेगा अशांत, आगे बढ़ेगा बिहार।

दिल्ली में बुलंद होगी बिहार की आवाज 

तस्वीर में सीएम नीतीश को शपथ लेते हुए भी दिखाया गया है। उन्होंने आगे लिखा है कि, "नीतीश कुमार का राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि अनुभव, सुशासन और स्थिर नेतृत्व की राष्ट्रीय स्तर पर पुनः पुष्टि है। अब बिहार की आवाज़, दिल्ली में और बुलंद होगी"। इसके साथ ही तस्वीर में निशांत को तीर थामे हुए दिखाया गया है। नीरज कुमार ने दावा किया है कि निशांत अब पार्टी को संभालेंगे। बता दें कि बीते दिन सीएम नीतीश के शपथ के बाद जदयू की ओर से कहा गया कि सरकार इस्तीफे से बनती है शपथ से नहीं।  

जदयू के भविष्य हैं निशांत 

वहीं जब नीरज कुमार से पूछा गया कि निशांत मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने कहा कि निशांत मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं बनेंगे ये उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है लेकिन इतना तय है कि निशांत कुमार जदयू के भविष्य है। वो जदयू के उम्मीद और आकांक्षा है। वो पार्टी के बड़े नेता के रुप में ऊभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने रोड मैप बना दिया है और अब उनके दिखाए रास्ते पर बिहार आगे बढ़ेगा। गौरतलब हो कि अब बिहार की राजनीति आगे क्या मोड़ लेती है ये देखने वाली बात होगी।