Gopal Mandal: JDU विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान, “निशांत कुमार होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी, तेजस्वी को CM बनने से रोका जाएगा”
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू के अगला चेहरा होंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। जानें उनके पूरे बयान की खास बातें।

Gopal Mandal: बिहार की राजनीति में अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने खुलकर कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उन्होंने खुद राजनीति में लाया है और आने वाले समय में जेडीयू की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा निशांत ही होंगे।
निशांत कुमार को बताया जेडीयू का भविष्य
मीडिया से बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि निशांत को तो मैंने ही लाया है। निशांत नहीं आएगा तो जेडीयू समाप्त हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू में ऐसा कोई और नेता नहीं है जो मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल सके। उन्होंने निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने के संकेतों को 'हीरो के आने की तरह' बताया, जहां पहले जूता, फिर पायजामा, फिर घड़ी और अंत में चश्मा दिखता है। उनका साफ कहना था कि निशांत आ गया है। पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। नेता वही बनेगा, चुनाव लड़ेगा या नहीं, ये मैं नहीं कह सकता।”
तेजस्वी यादव पर सीधा हमला
गोपाल मंडल यहीं नहीं रुके। उन्होंने तेजस्वी यादव के हालिया क्राइम बुलेटिन पर टिप्पणी करते हुए कहा किवघटनाएं होती रहती हैं। 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी? लोग पलायन करते थे। IAS अधिकारी फांसी लगा लेते थे। अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना बंद कर देना चाहिए।उन्होंने कहा कि यादव की सरकार गई है और अब वापस नहीं आएगी।” साथ ही लाठी राज की राजनीति को खारिज करते हुए तेजस्वी की आलोचना की।
खरगे और कांग्रेस पर भी कटाक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे को लेकर भी गोपाल मंडल ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि खरगे को कोई जानता भी नहीं। वो आकर क्या कर लेंगे? उनकी बातें तो समझ में भी नहीं आती।राहुल गांधी को लेकर उन्होंने स्वीकार किया कि जनता उन्हें पहचानती है क्योंकि वो राजीव और सोनिया गांधी के बेटे हैं, लेकिन खरगे जैसे नेताओं को कोई प्रभाव नहीं मानते।
पुलिस को लेकर विवादास्पद बयान
गोपाल मंडल ने क्राइम और पुलिस को लेकर भी विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पुलिस क्या करेगी? गोली चल जाए, कोई किसी को मार दे, पुलिस क्या कर लेगी?”इस बयान पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाओं और संभावित विपक्षी हमलों की संभावना बनी हुई है।
गोपाल मंडल का बयान
गोपाल मंडल का यह बयान न केवल जेडीयू की भावी रणनीति की झलक देता है, बल्कि यह भी संकेत करता है कि नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत को धीरे-धीरे सक्रिय राजनीति में ला रहे हैं। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर सीधा हमला कर राजनीतिक टकराव को और तेज कर दिया है। आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, निशांत कुमार को सीएम चेहरा बनाने की अटकलें अब और मजबूत हो चुकी हैं। गोपाल मंडल का यह बयान इस ओर पहला खुला संकेत हो सकता है।