Bihar News: सुबह सुबह सीएम नीतीश से मिले जदयू नेता छोटू सिंह, सोमनाथ मंदिर में पूजा के बाद की शिष्टाचार मुलाकात

Bihar News: सुबह सुबह सीएम नीतीश से मिले जदयू नेता छोटू सिंह

Bihar News: बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह ने अपने परिवार सहित भारत की आस्था, श्रद्धा एवं सनातन संस्कृति के प्रतीक सोमनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान महादेव से प्रदेश के यशस्वी नेतृत्वकर्ता नीतीश कुमार एवं समस्त देश-प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा एक सशक्त और शक्तिशाली भारत के निर्माण हेतु ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की।


पटना आगमन के पश्चात छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ धाम का प्रसाद समर्पित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। छोटू सिंह ने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से बिहार निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। यही उनकी हार्दिक कामना है।