PATNA : जदयू के प्रदेश महासचिव और बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने कहा की आज बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया। यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा की यह बजट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 21वीं सदी के विकसित बिहार के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बिहार के आर्थिक प्रगति की बात करें तो आंकड़े इसकी बेहतरी की गवाही देते हैं। आज यह बजट ₹3,16,895 करोड़ हो गया है। यह बिहार की मजबूत अर्थव्यवस्था और सतत विकास का प्रमाण है।
छोटू सिंह ने कहा की हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को इस ऐतिहासिक बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं। यह बजट बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा की अपने 19 सालों के कार्यकाल में सीएम नीतीश ने बिहार के विकास के नयी ऊँचाई दी है।