JDU action: गिरधारी-दिनेश यादव की स्पीकर से मुलाकात, JDU की कार्रवाई से पहले बढ़ी सियासी हलचल
JDU action: जदयू के सांसद गिरधारी यादव और दिनेश चंद्र यादव ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की। दोनों पर विधानसभा चुनाव में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की चर्चा है।
JDU action: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दो सांसदों गिरधारी यादव और दिनेश चंद्र यादव ने शनिवार को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की। दोनों सांसदों को लेकर पार्टी के भीतर विधानसभा चुनाव के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सवाल उठे हैं।
गिरधारी यादव की सदस्यता खत्म करने की मांग
बांका से जदयू सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ पार्टी ने लोकसभा स्पीकर से उनकी सदस्यता समाप्त करने का आग्रह किया था। पार्टी की ओर से उन पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। अब गिरधारी यादव की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात को इसी पूरे मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
दिनेश चंद्र यादव को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस
मधेपुरा से जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव को भी पार्टी की ओर से पिछले दिनों कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पार्टी ने उनसे विधानसभा चुनाव के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर जवाब मांगा था। दोनों सांसदों की स्पीकर से मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पार्टी के अंदर इन मामलों को लेकर कार्रवाई की चर्चा चल रही है। अब नजर इस बात पर है कि सांसदों की ओर से क्या पक्ष रखा गया और पार्टी आगे क्या कदम उठाती है।
पटना से धीरज की रिपोर्ट