मुख्यमंत्री राहत कोष में जीतन राम मांझी की हम ने दिए लाखों रुपए, सांसद, विधायक और एमएलसी ने दिया एक-एक महीने का वेतन

लोक सेवक आवास में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सहयोग राशि का चेक एवं पत्र सौंपा।

Chief Ministers Relief Fund
Chief Ministers Relief Fund- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये के सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। साथ ही हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी के सभी सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद ने भी एक-एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया।


आज लोक सेवक आवास में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सहयोग राशि का चेक एवं पत्र सौंपा।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।