Bihar News : पटना में ज्योतिपुंज फाउंडेशन ने वर्षा प्रभावित लोगों के बीच तिरपाल वितरण का किया आयोजन, अभिषेक सिंह बोले-निर्धन लोगों में ईश्वर का वास

Bihar News : पटना में ज्योतिपुंज फाउंडेशन की ओर से वर्षा प्रभावित लोगों के बीच तिरपाल वितरण किया गया. इस मौके पर संस्था के संरक्षक अभिषेक सिंह कहा की निर्धन लोगों में ईश्वर का वास है.....पढ़िए आगे

Bihar News : पटना में ज्योतिपुंज फाउंडेशन ने वर्षा प्रभावित
तिरपाल वितरण का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना सहित बिहार के अलग अलग जिलों में भारी बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पटना के कई इलाकों में पानी भर गया है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  इसी कड़ी में ज्योतिपुंज फाउंडेशन की ओर से वर्षा प्रभावित जनता के बीच तिरपाल का वितरण किया गया। 

अदालतगंज के आई लव पार्क में आयोजित इस तिरपाल वितरण कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक डॉ अभिषेक सिंह ने कहा कि मैं हमेशा यहां आता रहा हूं। यहां के लोगों से मेरा हमेशा लगाव रहा है। इन लोगों को मैं परिवार की तरह देखता हूं। अभिषेक सिंह ने कहा कि निर्धन के अंदर हमें ईश्वर दिखाई देते हैं। यह मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है। 

किसी जगह जाकर भक्ति पूजा करने से बेहतर है कि हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर से यदि निर्धनों के बीच काम करें। यथाशक्ति की मदद करें। इससे उनका कल्याण होगा। क्योंकि अकेला कोई काम नहीं कर सकता है। सभी को संकल्प लेना चाहिए। 

अभिषेक सिंह ने कहा की मैं यहाँ आता रहा हूं इसके पीछे हमारा कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।