बिहार में फ्लैग फुटबॉल के विकास के लिए पटना में महत्वपूर्ण बैठक, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक को ध्यान में रखकर बनी रणनीति

बिहार में फ्लैग फुटबॉल के विकास के लिए पटना में महत्वपूर्ण ब
फ्लैग फुटबॉल के विकास के लिए पटना में महत्वपूर्ण बैठक- फोटो : नरोत्तम कुमार

Patna :  फ्लैग & अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राज्य में फ्लैग फुटबॉल खेल के विकास, संगठन के व्यापक विस्तार, जिला स्तर पर योग्य कोच उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा आगामी प्रतियोगिताओं व प्रशिक्षण शिविरों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।


2028 ओलंपिक को ध्यान में रखकर तैयारी की अपील 

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर सरण ने की। उन्होंने संबोधन में कहा कि फ्लैग फुटबॉल को 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। यदि अभी से बिहार में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोचिंग और सुविधाएं दी जाएं, तो यहाँ के प्रतिभागी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाने के लिए संगठन खेल मंत्री और बिहार सरकार से सहयोग की अपील करेगा।


ग्रासरूट स्तर से खेल को बढ़ावा देने पर जोर 

एसोसिएशन के सचिव दिलकुश, जो स्वयं इस खेल से लगातार जुड़े रहे हैं, उन्होंने फ्लैग फुटबॉल को एकदम निचले (ग्रासरूट) स्तर से शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में कोषाध्यक्ष श्री सुजीत कुमार शाही, पदाधिकारी सौरभ शर्मा, आशीष रंजन और कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर 

बैठक के दौरान राज्य के सभी जिलों में संगठन का विस्तार करने, खिलाड़ियों के त्वरित पंजीकरण, विशेष प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के संचालन तथा एसोसिएशन के बैंक खाते के सुचारू प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।


नरोत्तम की रिपोर्ट