Khan Sir Marriage: खान सर को दहेज में मिली 5 खास चीजें, छात्रों को तस्वीर बनाकर दिखाई बेगम की सूरत, देखिए कैसी दिखती हैं..?

Khan Sir Marriage: खान सर को दहेज में 5 खास चीजें मिली है जिसका खुलासा उन्होंने अपने छात्रों के समक्ष की है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है...

 Khan Sir got 5 special things in dowry
Khan Sir got 5 special things in dowry - फोटो : social media

Khan Sir Marriage:  देश के प्रसिद्ध शिक्षक, सोशल मीडिया सेंसेशन और लाखों छात्रों के प्रेरणास्रोत खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी सादगी से की गई शादी। मई महीने में उन्होंने गुपचुप तरीके से विवाह रचाया। जिसमें न तामझाम था और न ही कोई भव्य आयोजन। खान सर ने इस अवसर पर दहेज और सामाजिक दिखावे के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया।

गुप चुप की शादी

बताया जा रहा है कि शादी सिर्फ परिवार के कुछ नजदीकी सदस्यों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। उन्होंने किसी छात्र या बाहरी मेहमान को आमंत्रित नहीं किया। उनका कहना था कि "जब मैं अपने छात्रों को नहीं बुला सकता, तो औरों को बुलाने का सवाल ही नहीं उठता।" भारत-पाक सीमा पर उस समय जारी तनाव के बीच उन्होंने इसे एक शांतिपूर्ण और निजी आयोजन बनाना ही उचित समझा।

क्या मिला दहेज में?

खान सर हमेशा से दहेज प्रथा के विरोधी रहे हैं। एक वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में बताया कि उन्हें दहेज में क्या मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ पांच चीजें दी गईं। मिट्टी की सुराही, एक घड़ा, लकड़ी का पंखा (जेना), जानिमाज और कुरान शरीफ। यही चीजें उन्होंने स्वीकार कीं और इसे सच्चे अर्थों में एक प्रतीकात्मक दहेज बताया।

पत्नी की पहचान गुप्त

अपनी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा करने से खान सर ने परहेज़ किया है। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि उनकी पत्नी का नाम A.S. Khan है और वह एक सरकारी अधिकारी हैं। निजता का सम्मान करते हुए उन्होंने उनकी तस्वीर भी साझा नहीं की, लेकिन छात्रों की जिज्ञासा पर उन्होंने एक स्केच बनाया जिसमें एक लड़की के घुंघराले बाल दिखाई दिए। हँसते हुए उन्होंने कहा कि, "यही है मेरी पत्नी, एकदम ऐसी ही दिखती है।" वहीं खान सर ने यह भी बताया कि वे 6 जून को अपने छात्रों के लिए एक भोज का आयोजन कर रहे हैं। यह आमंत्रण सिर्फ उन छात्रों को दिया गया है जो वर्षों से उनकी कक्षाओं से जुड़े रहे हैं।