अंमित शाह और भाजपा नहीं अब ये तय करेंगे बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, दिल्ली से पटना लौटते ही ललन सिंह का खुलासा
ललन सिंह ने कहा कि हार की राजनीति में अंतिम निर्णय हमेशा नीतीश कुमार ही लेते हैं। ऐसे में बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह भाजपा और जदयू तय नहीं करेगी
Nitish Kumar : बिहार की मौजूदा सियासी हलचल के बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले सभी महत्वपूर्ण फैसले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा और सहमति से ही होते हैं और आज तक कोई भी उनसे उनकी मर्जी के खिलाफ निर्णय नहीं करवा सका है। बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और वह भाजपा से होगा या जदयू से, इस पर अंतिम फैसला भी नीतीश कुमार ही करेंगे।
ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राजद जैसे दल अगर इस मुद्दे पर बयान दे रहे हैं तो देते रहें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में अंतिम निर्णय हमेशा नीतीश कुमार ही लेते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का स्वभाव हमेशा से ऐसा रहा है कि उनकी इच्छा के विरुद्ध कोई भी निर्णय नहीं लिया जाता।
आरसीपी पर गुस्साए रहते हैं नीतीश
वहीं जदयू के पूर्व नेता R. P. Singh द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति अब पार्टी में नहीं है, उसकी बातों पर प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं है। ललन सिंह ने कहा कि आर. पी. सिंह ऐसा नाम है जिसे सुनते ही नीतीश कुमार नाराज हो जाते हैं। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री उनसे मिलने की बात तो दूर, उनका नाम तक सुनना पसंद नहीं करते।