Tejashwi Yadav Son : पोते को देखकर कोलकाता से पटना लौटे लालू-राबड़ी, तेजप्रताप के सवाल पर क्या बोले...?
Tejashwi Yadav Son : लालू यादव और राबड़ी देवी पटना लौट आए हैं। लालू परिवार कोलकाता में थे वहीं पोते को देखने के बाद लालू-राबड़ी पटना लौट आएं हैं।

Tejashwi Yadav Son : राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी कोलकाता से पटना लौट आएं है। आज सुबह लालू यादव ने अपने पोते का नामकरण किया था। वहीं अब वो पत्नी राबड़ी देवी के साथ कोलकाता से वापस लौट आए हैं। वहीं पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने लालू राबड़ी को बधाई शुभकानाएं दी। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। माना जा रहा है कि तेजप्रताप यादव से जुड़े सवालों से बचने के लिए लालू राबड़ी मीडियाकर्मियों से रूबरू नहीं हुए। एयरपोर्ट से सीधे वो कार में बैठे और राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए।
पटना पहुंचे लालू राबड़ी
बता दें कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता में बेटे को जन्म दिया। लालू परिवार रविवार की देर शाम ही कोलकाता के लिए रवाना हो गए। वहीं पुत्र के जन्म के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद आज लालू यादव ने अपने पोते के नाम का ऐलान कर दिया है। लालू यादव ने अपने पोते का नाम इराज रखा है। वहीं तेजस्वी-राजश्री ने पूरा नाम इराज लालू यादव कर दिया है।
इराज लालू यादव
लालू यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि," हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने "इराज" रखा है। तेजस्वी और राज श्री ने उसका पूरा नाम "इराज लालू यादव" रखा है। कात्यायनी का जन्म कात्यायनी अष्टमी को हुआ था, जो कि शुभ नवरात्रि का छठा दिन है और इस नन्हे बच्चे का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल दिन मंगलवार को हुआ है, इसलिए उसका नाम इराज रखा गया है। (इराज) आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! नवजात और उसकी माँ स्वस्थ हैं।"
लालू ने रखा नाम
लालू यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पोते के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि माँ और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। बता दें कि बीते दिन लालू परिवार में खुशियां आई। तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बने। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी सभी को दी। जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया। लालू यादव को तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर उनके पोते से मिलाया।
नए मेहमान के आने से जश्न का माहौल
जिसके बाद लालू यादव खुद अस्पताल पहुंचे और अपनी बहू और पोते से मिले। लालू यादव ने बीते दिन ट्विट कर कहा था कि," अपने परिवार में छोटे पोते का गर्व से स्वागत करता हूं"। लालू यादव ने इसके साथ ही कई तस्वीरें भी शेयर की थी। वहीं अब माना जा रहा है कि जल्द ही लालू परिवार पटना वापस आएगा। वहीं पटना आने के बाद लालू परिवार की ओर से बड़ा जश्न किया जाएगा। बेटे के आगमन पर लालू परिवार में खुशियों का माहौल है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट