Tejashwi Yadav Son : पहली बार पोते को गोद में लेकर भावुक हुए लालू यादव, कह दी बड़ी बात, तस्वीरें आई सामने, राबड़ी भी मौजूद
Tejashwi Yadav Son : राजद सुप्रीमो लालू यादव अस्पताल पहुंचे और अपने पोते को पहली बार गोद में लिए। लालू यादव अपने छोटे पोते को गोद में लेकर भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की।
Tejashwi Yadav Son : राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पहली बार अपने पोते को गोद में लिया। पोते को गोद में लेकर लालू यादव भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा कि,"अपने परिवार में छोटे पोते का गर्व से स्वागत करते हुए!"। लालू यादव के साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती भी मौजूद हैं। इसके पहले तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर लालू यादव को उनके पोते से मिलवाया था। वहीं अब लालू खुद अस्पताल पहुंच कर अपने बेटे से मुलाकात किए हैं।

लालू यादव अस्पताल में अपने पोते को हाथों में लिए नजर आ रहे हैं। लालू बड़े प्यार से अपने जूनियर तेजस्वी को खिला रहे हैं।

तेजस्वी बने पिता
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। तेजस्वी यादव के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। तेजस्वी यादव के घर बेटे ने जन्म लिया है। वहीं नन्हें मेहमान के आते ही लालू परिवार में खुशियों का माहौल है। सभी ने मिलकर नन्हें मेहमान की स्वागत की है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं रोहिणी आचार्य, मीसा भारती ने भी तहे दिल से नन्हें मेहमान का स्वागत किया। वहीं इस दौरान राबड़ी देवी तेजस्वी यादव की बड़ी बेटी कात्यायनी को चूमती दिखीं।
तस्वीर में राजश्री यादव भी दिख रही हैं। वहीं लालू यादव अपने पोते को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। राबड़ी देवी भी अपने पोते को देख कर खुश नजर आ रही हैं। तेजस्वी बड़े ही प्यार से अपने बेटे को निहार रहे हैं। वहीं राजश्री यादव भी खुश नजर आ रही हैं।