मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए सख्त ! लालू परिवार को 15 दिन में राबड़ी आवास खाली करने का अल्टीमेटम

सरकार ने राबड़ी देवी को वैकल्पिक रूप से 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है। इससे पहले 25 नवंबर 2025 को भी आवास खाली करने का आदेश जारी किया गया था.

Rabri Awas
Rabri Awas- फोटो : news4nation

Rabri Devi : बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड के सरकारी आवास को 15 दिनों के भीतर खाली करने का सख्त निर्देश दिया है।


बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है। यह बंगला पिछले करीब 20 वर्षों से लालू परिवार के कब्जे में है और 2006 से यह उनका मुख्य निवास बना हुआ है।


सरकार ने राबड़ी देवी को वैकल्पिक रूप से 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है। इससे पहले 25 नवंबर 2025 को भी आवास खाली करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन उस समय इसे अमल में नहीं लाया गया। बाद में दिसंबर 2025 के अंत में सामान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया।

2025 के विधानसभा चुनाव के बाद सरकार ने इस मामले में दोबारा सख्त रुख अपनाया है। मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।


सरकार के इस कदम के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अगर तय समय में आवास खाली नहीं किया गया, तो प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा सकती है।