Bihar News: गर्लफ्रेंड के लिए आप भी महिला कॉलेज के बाहर मंडराते हैं तो हो जाएं सावधान! कहीं बिहार पुलिस मनचला समझ उठा ना ले....

Bihar News: महिला कॉलेज के बाहर खड़ा होकर अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार करते हैं तो आपको भी सावधान रहने की जरुरत है, आपकी एक गलती आपको जेल की हवा खिला सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर..

महिला कॉलेज
महिला कॉलेज के बाहर मंडराना पड़ेगा महंगा - फोटो : AI Image

Bihar News:  आप की भी गर्लफ्रेंड महिला कॉलेज में पढ़ती है, और छुट्टी से पहले आप महिला कॉलेज के बाहर खड़े होकर उनकी इंतजार करते हैं। अगर कॉलेज की छुट्टी होने में किसी कारणवश देर होता है तो आप कॉलेज के बाहर ही खड़े रहते हैं तो अब आपको भी सावधान रहने की आवश्कता है। दरअसल, बिहार पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। महिला पुलिस टीम अब सादे लिबाज में महिला कॉलेजों के बाहर खड़ी रहेंगे। अगर कॉलेज के बाहर उन्हें संदिग्ध गतिविधि करते या बेवजह घूमते हुए कोई लड़के देखता है तो पुलिस तुरंत उसे गिरफ्तार कर लेगी।

मनचलों पर नकेल कसने की तैयारी

बिहार पुलिस ने मनचलों पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाया है। नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आदेश के बाद बिहार पुलिस एक्शन में हैं। महिलाओं और छात्रों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाया जा रहा है। मनचलों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए और छात्रों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पटना में 20 स्थानों पर महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी। महिला पुलिस की ओर से छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिससे उन्हें तुरंत मदद मिलेगी। 

सादी ड्रेस में महिला पुलिस की तैनाती 

बिहार पुलिस के अनुसार छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाहर महिला फोर्स की तैनाती बढ़ा दी है। सादे लिबास में तैनात यह फोर्स छुट्टी के समय उन मनचलों पर नजर रख रही है, जो छात्राओं को परेशान करने या छेड़छाड़ की नीयत से गेट के आसपास मंडराते हैं। पुलिस इन मनचलों पर अब सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे में अंगर आप भी महिला कॉलेज के बाहर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खड़े रहते हैं तो आपको भी सावधान रहने की आवश्कता है। 

मदद चाहिए तो तुरंत संपर्क करें

महिला पुलिस ने कहा है कि ऐसी किसी भी परेशानी में छात्राएं और महिलाएं तुरंत फोन करें। शक्ति सुरक्षा दल के ये दो विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं 929659817- 9296580210। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात महिला फोर्स तुरंत पहुंचने की व्यवस्था करेगी। पटना पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल–कॉलेज के बाहर ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।