Lalu Yadav Birthday: लालू के जन्मदिवस पर बिहार ने दिखेगा सामाजिक न्याय का जलवा,रोहिणी की कलम से निकला प्यार, पापा लालू यादव को जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला ये संदेश

Lalu Yadav Birthday: भारतीय राजनीति के जननायक, सामाजिक न्याय के अग्रदूत और बहुजन चेतना के प्रतीक लालू प्रसाद यादव आज 11 जून 2025 को अपने 78वें जन्मदिन का उत्सव मना रहे हैं।....

Lalu Yadav Birthday
लालू प्रसाद यादव के 78वे जन्मदिन का उत्सव- फोटो : reporter

Lalu Yadav Birthday: भारतीय राजनीति के जननायक, सामाजिक न्याय के अग्रदूत और बहुजन चेतना के प्रतीक लालू प्रसाद यादव आज 11 जून 2025 को अपने 78वें जन्मदिन का उत्सव मना रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस अवसर को "सामाजिक सद्भावना दिवस" के रूप में मनाकर इसे केवल एक जन्मदिन न रहने देकर सामाजिक सरोकारों से जोड़ा है। पार्टी ने आज के दिन को गरीब, वंचित और दलित समाज को समर्पित करते हुए पूरे बिहार, झारखंड तथा अन्य राज्यों में भोजन वितरण, शैक्षिक सामग्री वितरण, पौधरोपण, और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया।

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने जानकारी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, टोला-टोला जाकर बच्चों को पठन-पाठन सामग्री बांटी और गरीबों के बीच भोजन का आयोजन किया। पर्यावरण जागरूकता के तहत हजारों पौधे लगाए गए, जो न सिर्फ हरियाली का प्रतीक हैं, बल्कि लालू जी की विरासत को जीवंत रखने का प्रतीकात्मक प्रयास भी हैं।

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 78 पाउंड का केक काटा गया। मिठाइयों की मिठास में सामाजिक सौहार्द की खुशबू घुली रही। कार्यक्रम में लालू जी के परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

लालू यादव की  लाडली बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भावुक शब्दों में अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा:"हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा, हमारी ताकत, हमारे कवच, हमारे आदर्श, हमारे गौरव, हमारे मार्गदर्शक, हमारे सुपरमैन—हमारे पापा को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे पापा।"

वहीं, लालू जी की बड़ी बेटी ने भी एक्स पर शुभकामना संदेश साझा कर पिता को सम्मानपूर्वक याद किया।डॉ मिशा भारती ने लालू यादव के जन्मदिन पर केट काट कर उनके लंबे उम्र की कामना की।

लालू यादव का राजनीतिक जीवन जितना विवादों से घिरा रहा, उतना ही वह सामाजिक न्याय की बात करता रहे। यही कारण है कि उनका जन्मदिन अब केवल पारिवारिक नहीं, सामाजिक चेतना का उत्सव बनता जा रहा है। राजद लालू के जन्मदिन को जनसेवा से जोड़ रही है।