Bihar Police Action: मगध में विकास वैभव का बुलडोजर एक्शन, खाकी हो या माफिया, गलत किया तो सीधे नपेंगे,आईजी की दोटूक-अवैध वसूली बंद, अब सिर्फ कानून का राज!

Bihar Police Action: मगध रेंज के आईजी और युवाओं के चहेते यूथ आइकन विकास वैभव इस वक्त अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। ...

Magadh IG Vikas Vaibhav Bulldozer Action Mafia Warned Rule o
“कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”- फोटो : reporter

Bihar Police Action: मगध रेंज के आईजी और युवाओं के चहेते यूथ आइकन विकास वैभव इस वक्त अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। न्यूज4नेशन से बातचीत में उन्होंने साफ कर दिया है कि इलाके में बालू माफिया, अवैध खनन और संगठित अपराध का धंधा करने वालों की अब खैर नहीं। आईजी ने दो टूक लफ्जों में कहा कि जुर्म और करप्शन के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति है, जिससे कोई समझौता नहीं होगा। रेंज के ही एक एसपी द्वारा थानाधिकारियों से कथित तौर पर पैसे की उगाही  के सनसनीखेज मामले पर जब आईजी से सवाल किया गया, तो उन्होंने महकमे के भीतर चल रहे इस खेल पर बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया। आईजी विकास वैभव ने दोटूक कहा:"किसी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है, लेकिन मेरे रहते खाकी की आड़ में अवैध वसूली या हफ्ताखोरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कानून तोड़ेगा, चाहे वह कितना ही रसूखदार क्यों न हो, उस पर मेरे स्तर से सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई तय है।

आईजी ने दो टूक कहा है कि भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर उनकी नीति बिल्कुल स्पष्ट है कि न नरमी होगी, न समझौता। थानों और अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सख्त नजर रखी जा रही है, और किसी भी गड़बड़ी पर सीधे कार्रवाई तय है। 

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को मजबूत करना और सिस्टम में पारदर्शिता लाना है। जो भी जिम्मेदारी है, मैं उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा, आईजी ने स्पष्ट किया।बालू माफिया और संगठित गिरोहों पर भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अपराध की जड़ पर प्रहार किया जा सके। मगध क्षेत्र में अब पुलिसिंग को जवाबदेही के नए स्तर पर ले जाने की तैयारी है।

आईजी ने दो टूक कहा है कि उनकी प्राथमिकता जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और करप्शन पर कड़ा प्रहार करना है। थानों और अधिकारियों के स्तर पर अगर किसी तरह की अवैध वसूली या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है, तो उस पर तत्काल और कठोर कार्रवाई तय है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल समेत पूरे मगध प्रमंडल में फरार वारंटियों और संगठित अपराधी गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

बालू माफिया और अवैध खनन नेटवर्क को लेकर आईजी ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर पुलिस की मिलीभगत सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी शिकंजा भी कसा जाएगा। इस पूरे अभियान की सीधी मॉनिटरिंग खुद आईजी स्तर पर की जा रही है।इसी बीच एक थाने में दारोगा की पत्नी के गहनों की चोरी के मामले को लेकर भी जांच के आदेश दिए गए हैं। आईजी ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई तय है। साथ ही उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने और कार्रवाई के दौरान अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है, ताकि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।

आईजी ने यह भी कहा कि आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए थानों में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसके तहत हर महीने जनता-पुलिस संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का सीधा समाधान हो सके। मगध में यह सख्त रुख अब अपराधियों के लिए साफ संदेश माना जा रहा है कानून से टकराने वालों के लिए कोई जगह नहीं।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार