बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल : कई BAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

राज्य सरकार ने बिहार प्रशसानिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादला और प्रतिनियुक्त की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश और अधिसूचना जारी कर दी गई है....

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल : कई BAS अधिकारियों का तबाद
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल- फोटो : AI जनरेटेड तस्वीर

Patna : बिहार मे एकबार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने बिहार प्रशसानिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादला और प्रतिनियुक्त की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अलग-अलग आदेश और अधिसूचना जारी कर दी गई है। 


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार जारी आदेश के तहत बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना में प्रतिनियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार मुकेश कुमार (अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, मधेपुरा), अमरेश कुमार (वरीय उप समाहर्ता, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी) और शशिभूषण प्रसाद (संयुक्त निदेशक, नगरपालिका, स्वच्छता एवं विकास निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना) को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापित किया गया है। 


बिहार सचिवालय सेवा के पांच प्रशाखा पदाधिकारियों का स्थानांतरण व नव पदस्थापन

वहीं सामान्य प्रशासन विभाग की अलग अधिसूचना के माध्यम से बिहार सचिवालय सेवा के पांच प्रशाखा पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नए विभागों व कार्यालयों में पदस्थापित किया गया है। इसके तहत राज किशोर राजू को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (पटना), धीरज कुमार व रवि रंजन कुमार को राज्य विधि विज्ञान निदेशालय, गृह विभाग (पटना), हलवंत सिंह को उद्योग विभाग (पटना) तथा जितेन्द्र कुमार को बिहार तकनीकी सेवा आयोग (पटना) में प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। 


अविलंब प्रभार ग्रहण करने के निर्देश, कुछ मामलों में स्थानांतरण भत्ता देय नहीं

अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित पदाधिकारियों को अविलंब नवपदस्थापित विभाग या कार्यालय में प्रभार ग्रहण करना सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि क्रमांक-02, 03 एवं 04 पर अंकित स्थानांतरित पदाधिकारियों को स्थानांतरण भत्ता देय नहीं होगा। 


प्रशासनिक कामकाज व विभिन्न आयोगों-विभागों में समन्वय पर पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और विभिन्न निदेशालयों, आयोगों तथा विभागों में प्रशाखा पदाधिकारियों के पदस्थापन से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में गति आने की उम्मीद जताई गई है। संबंधित विभागों व आयोगों को आदेश की प्रतिलिपि प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। 


नए पदस्थापन स्थलों पर पदभार ग्रहण व आगामी प्रक्रिया पर टिकी निगाहें

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश व अधिसूचना के बाद अब संबंधित पदाधिकारियों द्वारा नए स्थानों पर पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पर नजर रहेगी। प्रशासनिक स्तर पर होने वाले अन्य तबादलों व नियुक्तियों को लेकर भी आगे की गतिविधियों पर ध्यान बना रहेगा।