पटना सिटी में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक: बिहार प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग, आलाकमान को भेजा जाएगा पत्र

बिहार कांग्रेस मे अंदरुनी कलह जारी है। बिहार के प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष को हटाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता एकजुट हो गए है। शुक्रवार को इन नेताओं ने बैठक कर इस मामले को लेकर आलाकमान को पत्र लिखने की तैयारी की है.....

पटना सिटी में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक: बिहार
पटना सिटी में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक- फोटो : नरोत्तम कुमार

Patna : बिहार की राजधानी पटना सिटी में शुक्रवार को बिहार कांग्रेस के समर्पित एवं वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक राजकुमार राजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिहार कांग्रेस की वर्तमान दुर्दशा के संबंध में कांग्रेस आलाकमान को एक विस्तृत पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा।


बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को पदमुक्त करने की मांग, सत्याग्रह की चेतावनी

बैठक में नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि बिहार के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत उनके पदों से मुक्त किया जाए। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आलाकमान द्वारा इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्य के समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय (AICC) के समक्ष सत्याग्रह करेंगे।


बैठक में कई वरिष्ठ और पूर्व विधायक रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधायक अनिल सिंह, छत्रपति यादव, नागेंद्र पासवान विकल, वसी अख्तर और हरिकांत शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।


एआईसीसी सदस्य आनंद माधव ने दी प्रेस को जानकारी

बैठक में लिए गए निर्णयों और प्रस्तावों की जानकारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य आनंद माधव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया को दी।

नरोत्तम की रिपोर्ट