Bihar Politics: शराबबंदी कानून पर तेजस्वी की समीक्षा की मांग पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलान, अब कभी नहीं...

Bihar Politics: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि इस कानून में किसी तरह की समीक्षा नहीं होगी।

दिलीप जायसवाल
दिलीप जायसवाल का बयान - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। शराबबंदी कानून लागू होने के 10 सालों के बाद भी राज्य में धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पूरा विपक्ष शऱाबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर है। इसी बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्षियों को करारा जवाब दिया है। साथ ही साफ कर दिया है कि इस मामले में कोई समीक्षा नहीं होगी।    

शराबबंदी कानून को लेकर बहस  

दरअसल, शराबबंदी कानून को लेकर जारी बहस के बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि इस कानून में किसी भी प्रकार की समीक्षा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शराब से किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलता और यह समाज के लिए हानिकारक है। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल को जिम्मेदारी लेने की सलाह दी। 

विपक्ष पता करें कहां बन रही अवैध शराब 

उन्होंने कहा कि जनता ने तेजस्वी यादव को सत्ता से बाहर कर दिया है और राज्य में एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनी है। उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि वे इंसानियत और समाज के हित में काम करें। जहरीली शराब के मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह पता लगाना चाहिए कि अवैध शराब कहां बन रही है और इसकी जानकारी सरकार को देनी चाहिए।

राजद चलाए जागरुकता अभियान 

दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को शराबबंदी कानून के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि जहरीली शराब समाज के लिए कितनी खतरनाक है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार शराबबंदी को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट