Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दी बधाई, बिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Bihar News : बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर मंत्री ड
सीएम को बधाई - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक दायित्वों और बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित रहा है। 

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने की शक्ति दें।

डॉ. सुमन ने कहा कि वर्तमान में बिहार विकास, सुशासन और नई संभावनाओं के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा, प्रदेश के युवाओं को रोजगार और आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे, तथा किसानों और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव व खुशहाली आएगी।

जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री के यशस्वी, सफल और मंगलमय कार्यकाल की कामना करते हुए बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के संकल्प को दोहराया।