Bihar News : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव के नामांकन पर मंत्री संतोष सुमन ने कसा तंज, कहा फिर एक सजायाफ्ता बनेगा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bihar News : लालू प्रसाद ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है. इसपर तंज कसते हुए मंत्री संतोष सुमन ने कहा की राजद को एक बार फिर सजायाफ्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलनेवाला है....पढ़िए आगे

Bihar News : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव क
राजद को मिलेगा सजायाफ्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संतोष सुमन ने कहा है कि चारा घोटाले के पांच-पांच मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव आगामी 05 जुलाई को एक बार फिर राजद की कमान संभालेंगे। चारा घोटाला के दोषसिद्ध मामलों में उन्हें 25 साल से ज्यादा की सजा मिल चुकी है। 

सुमन ने कहा कि लैंड फ़ॉर जॉब स्कैम, बेनामी सम्पत्ति और आई आर सी टी सी घोटाले के भी लालू प्रसाद मुख्य आरोपी हैं। चारा घोटाले के तहत चाईबासा ट्रेजरी, देवघर ट्रेजरी के दो-दो मामले,दुमका और डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी में लालू प्रसाद को कुल 25 साल छह महीने की सजा मिल चुकी है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन पर 1.95 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है।

उन्होंने कहा कि अराजकता और भ्रष्टाचार के पर्याय लालू प्रसाद की एक पहचान अपहरण व दलितों के नरसंहार करने वालों को राजनीतिक संरक्षण देने के लिए भी रही है। जिस राजद के वे लगातार 28 वर्षों से स्वंभू सुप्रीमो बने हुए हैं के शासनकाल को ही पटना हाईकोर्ट ने 'जंगल राज' की संज्ञा दी थी। सुमन ने पूछा है कि क्या राजद को अपने कुशासन और जंगल राज के दागों को धोने के लिए कोई-साफ सुथरा नेता नहीं मिल रहा है? क्या राजद भ्रष्टाचार के प्रतीक लालू यादव के भरोसे बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में अपनी नैया पार लगाएगी?