Bihar News : मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी और राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा दोनों की सोच एक जैसी, नाकामियों को छिपाने के लिए देश-बिहार को कर रहे बदनाम

Bihar News : बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने कहा की राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव देश और बिहार को बदनाम कर रहे हैं.........पढ़िए आगे

Bihar News : मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी और राहुल गांधी पर
राहुल तेजस्वी पर तंज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को लेकर दिए जा रहे बयान और राहुल गाँधी का विदेश में जाकर भारत के खिलाफ टिप्पणी करना, दोनों ही एक जैसे नकारात्मक और गैर-जिम्मेदाराना राजनीतिक सोच का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि देश आज विकास की नई गाथा लिख रहा है । वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है, आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है और आमजन के जीवन स्तर में सुधार आया है। वहीं बिहार भी शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर नई पहचान बना रहा है।

डॉ. सुमन ने आरोप लगाया कि इन दोनों नेताओं की लगातार राजनीतिक असफलताओं ने उन्हें व्यथित और कुंठित कर दिया है, जिसके कारण वे अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए देश और बिहार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीति न तो जनहित में है और न ही लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप।

उन्होंने आगे कहा कि जब जनता बार-बार अवसर देने के बावजूद किसी नेतृत्व को नकार देती है, तो आत्ममंथन करने के बजाय इस तरह की नकारात्मक बयानबाजी करना उनकी सोच और मानसिकता को दर्शाता है। डॉ. सुमन ने विश्वास जताया कि बिहार और देश की जागरूक जनता ऐसे भ्रामक और निराशावादी राजनीति को पूरी तरह समझती है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब देगी।