Bihar News: 16 साल बड़े प्रेमी के साथ भागी नाबालिग, परिवार के डर से की आत्महत्या, आशिक गिरफ्तार

Bihar News: 16 साल बड़े प्रेमी के साथ भागी नाबालिग, परिवार क

Bihar News: राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रेमी के साथ फरार नाबालिग ने परिवार वालों के डर से आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार नाबालिग अपने 16 साल बड़े प्रेमी के साथ शादी करने के इरादे से घर से भाग गई थी लेकिन परिजनों को जब लड़की की लोकेशन के बारे में पता चला तो लड़की ने डर के कारण खौफनाक कदम उठा लिया। इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 


जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले लड़की अपने प्रेमी महेश के साथ शादी करने के इरादे से घर से भाग गई थी। इसके बाद लड़की के पिता ने आईआईटी थाना क्षेत्र में महेश कुमार और उसके परिवार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस जांच कर ही रही थी कि इसी बीच परिजनों ने दोनों की लोकेशन का पता लगा लिया और वापस लौटने का दबाव बनाने लगे।


बताया जा रहा है कि इसी दबाव और डर के कारण लड़की ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए पटना एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के कथित प्रेमी महेश (31) को गिरफ्तार कर लिया है।


मृतका के परिजनों ने महेश और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महेश कुमार विक्रम थाना क्षेत्र का रहने वाला है। थाना प्रभारी रोशन कुमार राज ने बताया कि लड़की के पिता ने पहले ही अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर जांच चल रही थी। 


इसी दौरान लड़की के जहर खाने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की और युवक अलग-अलग जाति से थे, जिसके चलते परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।