Bihar News: पटना में बीच सड़क पर ननद-भाभी के साथ हो गया 'बड़का कांड', फिर मच गया बवाल
Bihar News: राजधानी पटना में ननद-भाभी के साथ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ननद भाभी शादी की शॉपिंग कर वापस लौट रही थी इसी दौरान यह घटना घटी।

Bihar News: बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है। जहां बेखौफ अपराधियों बाजार से वापस आ रही ननद भौजाई की गले से मंगलसूत्र झपट लिया है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार शादी की खरीदारी कर घर लौट रही ननद भौजाई को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाते हुए महिला प्रियंका कुमारी के गले से मंगलसूत्र झपट कर फरार हो गया। घटना दिदारगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला प्रियंका कुमारी ने बताया कि वो अपने ननद के साथ शादी की खरीदारी करने के लिए चौक स्थित रामबाग गयी थी।
जब खरीदारी कर दोनों अपने घर लौट रही थी तभी दिदारगंज से एक टोटो पर बैठ अपने घर जाने लगी। लेकिन जैसे ही टोटो दिदारगंज आरओबी पर पहुँचा वैसे ही एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और गले से मंगलसूत्र झपट फरार हो गए। महिला ने मामले को दिदारगंज थाना में दर्ज करा दिया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
पटना से रजनीश की रिपोर्ट