बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक अनंत सिंह, बरहपुर में बांध बनवाने का दिया आश्वासन

पटना केमोकामा विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। इस संकट की स्थिति में स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल लेने पहुंचे....

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक अनंत सिंह, बरहपुर में बां
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक अनंत सिंह- फोटो : रवि शंकर

Patna : जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। इस संकट की स्थिति में स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल लेने पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।


NH-31 पर चढ़ी गंगा की उफान, आवागमन में हो रही परेशानी 

गंगा नदी में लगातार हो रही वृद्धि के कारण मोकामा विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 (NH-31) पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। मुख्य सड़क पर पानी आ जाने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है और स्थानीय ग्रामीणों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुन अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश 

निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों ने विधायक को राहत सामग्री, शरण स्थल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से अवगत कराया। विधायक अनंत सिंह ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया और मौके पर ही मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाए।


बरहपुर में बांध निर्माण की ग्रामीणों ने उठाई मांग 

दौरे के दौरान मोकामा के बरहपुर के निवासियों ने विधायक से बाढ़ के स्थायी समाधान की मांग रखी। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि बरहपुर में एक मजबूत बांध (तटबंध) का निर्माण करा दिया जाए, तो कई किलोमीटर के दायरे में बसे दर्जनों गांवों को हर साल आने वाली इस बाढ़ की तबाही से हमेशा के लिए सुरक्षित किया जा सकता है।


पानी कम होते ही शुरू कराया जाएगा बांध निर्माण का काम: अनंत सिंह 

ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक अनंत सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि जैसे ही बाढ़ का पानी कम होगा, बरहपुर में बांध निर्माण का काम प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र की जनता को बाढ़ की विभीषिका से निजात दिलाना है और इसके लिए वे सरकार व प्रशासन से हर आवश्यक कदम उठवाएंगे।


रवि शंकर की रिपोर्ट