LATEST NEWS

Mokama Golikand: मोकामा गोलीकांड में आया नया मोड़, फरार मोनू की बहन और पत्नी पर FIR दर्ज, जानिए क्या है वजह

Mokama Golikand: मोकामा गोलीकांड मामले में अब पुलिस ने फरार मोनू की बहन और पत्नी के ऊपर एफआईआर दर्ज किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

मोकामा गोलीकांड
FIR registered Monu sister and wife- फोटो : reporter

Mokama Golikand:  गोलीकांड में अब नया मोड़ सामने आ गया है। पुलिस ने फरार मोनू की बहन और पूर्व मुखिया नेहा कुमारी और मोनू की पत्नी निशु कुमारी पर एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, यह प्राथमिकी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के लिए दर्ज किया गया है। बीते दिन न्यायालय के आदेश पर पुलिस मोनू के घर पर इश्तेहार चस्पा करने पहुंची थी। जिसका विरोध मोनू की बहन सह पूर्व मुखिया नेहा कुमारी एवं मोनू की पत्नी निशु कुमारी ने  की। इसके बाद दोनों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।  

पुलिस का किया विरोध 

बता दें कि, बीते दिन मोकामा गोलीकांड मामले में पुलिस ने जलालपुर गांव में फरार मोनू समेत तीन के घर पर ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चस्पा। इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र के लगभग आठ थानों की पुलिस एएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर मौजूद रही। वहीं इश्तेहार चिपकाए जाने का तीनों के परिवार ने विरोध किया। वहीं जब पुलिस मोनू के घर पर इश्तेहार चस्पा कर रही थी। जिसका सोनू मोनू की बहन पूर्व मुखिया नेहा कुमारी ने विरोध किया और एएसपी को इश्तेहार चस्पा करने से रोकने का प्रयास किया। इश्तेहार लगाने के बाद एएसपी राकेश कुमार के सामने ही मोनू की पत्नी निशु कुमारी ने इश्तेहार को फाड़ दिया था।

पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर 

जिसके बाद पचमहला परिoपुoआoनिo सुजीत कुमार यादव के द्वारा पंचमाला थाना में कांड संख्या 13/25 दर्ज कराया गया। जिसमें जिक्र किया गया कि अभियुक्त मोनू के घर पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया जाने लगा तो अभियुक्त मोनू कुमार की बहन नेहा कुमारी ने काफी आक्रामक तेवर दिखाते हुए, अनाप-शनाप बोलते हुए पुलिस को धमकी देते हुए बोलने लगी कि इश्तेहार नहीं चिपकाने देंगे तथा हाथ से धक्का देते हुए इश्तेहार छीनने का प्रयास की। जब महिला पुलिस बल मना की तो उसके साथ भी धक्का मुक्की करने लगी। किसी प्रकार से अभियुक्त मोनू कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया।

मोनू की पत्नी ने पुलिस के सामने फाड़ा इश्तेहार 

उसके कुछ देर बाद मोनू कुमार की पत्नी निशु कुमारी ने घर से आई तथा आक्रोर्षित एवं आवेशित होकर दीवाल पर चिपकाए गए इश्तेहार को उखाड़ कर फाड़ कर फेंक दी। एवं अनाप-शनाप बोलने लगी । इन उपरोक्त दोनों महिलाओं के द्वारा न्यायालय से प्राप्त आदेश को लागू करने हेतु गए पुलिसकर्मी के विधि सम्मत सरकारी कार्य में हमलावर तरीके से बाधा उत्पन्न की गई जो की एक संज्ञेय अपराध है दोनों महिला के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस मामले में है बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि इश्तेहार चिपकाए जाने का विरोध करने के विरुद्ध मोनू की बहन नेहा कुमारी एवं पत्नी निशु कुमारी पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट

Editor's Picks