Train Cancelled: रेल पुल का काम बना आफत! आज 32 ट्रेनें रद्द, 30 का बदला रूट, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लीजिए किस ट्रेन पर पड़ा है असर

Train Cancelled: प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) और नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य का सीधा असर मंगलवार को रेल यात्रियों पर पड़ने वाला है।

Mokama Rail Bridge Work 32 Trains Cancelled 30 Diverted

Train Cancelled: मोकामा में गंगा नदी पर बने नए रेल पुल को रेल परिचालन से जोड़ने के लिए चल रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) और नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य का सीधा असर मंगलवार को रेल यात्रियों पर पड़ने वाला है। रेलवे के इस तकनीकी काम के चलते बिहार से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित रहेगा। मंगलवार को 32 ट्रेनें रद्द, नौ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और करीब 30 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक हाथीदह जंक्शन, टाल और रामपुर डुमरा स्टेशनों के अलावा दक्षिण दिशा में राजेंद्र पुल और बरौनी स्टेशन पर भी काम चल रहा है। नए रेल पुल को मौजूदा रेल नेटवर्क से जोड़ने के साथ सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्था को भी अपग्रेड किया जा रहा है। इस वजह से मोकामा-किऊल और पटना-बरौनी रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन पर व्यापक असर पड़ रहा है।

हावड़ा-मोकामा समेत कई एक्सप्रेस रद्द

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस और 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 13185/13186 गंगा सागर एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

13227 सहरसा इंटरसिटी और 13228 राजेंद्र नगर इंटरसिटी के साथ 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 13419/13420 जनसेवा एक्सप्रेस और 15527/15528 जयनगर-पटना एक्सप्रेस भी रद्द ट्रेनों की सूची में शामिल हैं।

मेमू और लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी असर

मोकामा-किऊल रेलखंड की कई पैसेंजर सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। 63204 मोकामा-किऊल मेमू, 63275 किऊल-पटना मेमू फास्ट पैसेंजर और 63276 पटना-किऊल मेमू फास्ट पैसेंजर का परिचालन रद्द रहेगा। 63229 आरा-बनारस और 63230 बनारस-आरा मेमू भी प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं।लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी इस बदलाव का असर पड़ेगा। 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, 13127 पटना गरीब रथ, 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस और 13157 तिरहुत एक्सप्रेस समेत कई सेवाएं रद्द रहेंगी।

मालदा टाउन-नई दिल्ली और मुजफ्फरपुर-हावड़ा भी प्रभावित

14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस और 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस भी प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं। इसके अलावा नौ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि 30 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि मंगलवार को यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें। स्टेशन से रवाना होने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या संबंधित स्टेशन से ट्रेन के समय और मार्ग की जानकारी हासिल करना जरूरी है। अचानक रद्दीकरण या रूट डायवर्जन से बचने के लिए यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना अपडेटेड जानकारी के आधार पर बनाने की सलाह दी गई है।