Bihar News : पटना में दो बेटियों की मां प्रेमी संग हुई फरार, पीड़ित पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Bihar News : पटना में रोजाना काम करने के लिए दानापुर जाने वाली 45 वर्षीय शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला दो बेटियों की मां है.....पढ़िए आगे

Bihar News : पटना में दो बेटियों की मां प्रेमी संग हुई फरार,
महिला प्रेमी संग फरार - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : जिले के मनेर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां रोजाना काम करने के लिए दानापुर जाने वाली 45 वर्षीया शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला दो बेटियों की मां है और दानापुर के विभिन्न घरों में रसोइया का काम करती थी। महिला के अचानक इस तरह गायब हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया है और गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, महिला दो दिन पहले अपने परिवार को दानापुर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परेशान पति ने दानापुर पहुंचकर उसके काम करने वाले स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। काफी तलाश करने के बाद भी जब पत्नी का सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित पति ने मनेर थाने में पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का काफी समय से एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। वह काम करने का बहाना बनाकर अपनी दोनों बेटियों और पूरे परिवार को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। घर से मां के अचानक चले जाने के कारण दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मनेर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की टेक्निकल टीम मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से फरार महिला और उसके प्रेमी की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

सुमित की रिपोर्ट