MP पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद माँ का भावुक बयान, बोलीं – मेरा बेटा नहीं, भगवान का पुत्र है पप्पू यादव

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को उनके मंदीरी स्थित निजी आवास से गिरफ्तार कर लिया यह गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक मामले में की गई, और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया

MP पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद माँ का भावुक बयान, बोलीं –

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद माँ शांति प्रिय देवी का भावुक बयान, बोलीं – मेरा बेटा नहीं, भगवान का पुत्र है पप्पू यादव

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले ने भावनात्मक और सियासी मोड़ ले लिया है। पप्पू यादव की माँ शांति प्रिय देवी का बयान सामने आया है, जिसने पूरे बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।अपने बेटे की गिरफ्तारी से आहत शांति प्रिय देवी ने साफ शब्दों में कहा कि“पप्पू यादव को छोड़ दीजिए… अगर उसे कुछ होगा तो हम भी नहीं छोड़ेंगे।”माँ के शब्दों में दर्द भी था, गुस्सा भी और बेटे के प्रति अटूट विश्वास भी।उन्होंने आगे कहा—“पप्पू यादव मेरा पुत्र नहीं है, वो भगवान का पुत्र है। वो सेवा करने धरती पर आया है।”शांति प्रिय देवी ने कहा कि उनका बेटा हमेशा गरीबों, पीड़ितों और जरूरतमंदों के लिए खड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव को जानबूझकर फंसाया जा रहा है, क्योंकि वह सत्ता से सवाल पूछता है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है।माँ का कहना है कि“जिसने जिंदगी भर लोगों की मदद की, उसी को आज अपराधी की तरह पेश किया जा रहा है।”उन्होंने प्रशासन और सरकार से भावुक अपील करते हुए कहा कि “मेरे बेटे को मत छुओ… वो किसी का बुरा नहीं कर सकता।”शांति प्रिय देवी के इस बयान के बाद पप्पू यादव समर्थकों में और ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा कब कब क्या हुआ .. 

पटना पुलिस की टीम देर रात पप्पू यादव के आवास पर पहुंची..

शुक्रवार की आधी रात करीब 11 बजे भारी संख्या में कई थाने की पुलिस के साथ एसपी भानु प्रताप सिंह सचिवालय SDPO आनु कुमारी खुद भी मौजूद थे | हालांकि गिरफ़्तारी से पहले   पप्पू यादव और पुलिस के बिच खूब तीखी नोक झोक हुआ,लेकिन पटना पुलिस पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को उनके मंदीरी स्थित निजी आवास से गिरफ्तार कर लिया यह गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक मामले में की गई, और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसपी भानु प्रताप सिंह मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद उन्हें सबसे पहले स्वास्थ्य जांच के लिए IGIMS (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक परीक्षण किया।डॉक्टरों की सलाह पर, बेहतर इलाज और विस्तृत जांच के लिए उन्हें PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) रेफर किया गया। PMCH में भी चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया और आवश्यक मेडिकल प्रक्रिया पूरी की।स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद, पुलिस ने पप्पू यादव को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की। मेडिकल जाँच के बाद उन्हें न्यायालय ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है | इस गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव के समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। समर्थकों का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले से की गई है, 

पप्पू यादव लगातार शम्भू हॉस्टल मामले को उठा रहे थे, NEET कांड पर लगातार सरकार और प्रशाषण से सवाल कर सड़क से सदन तक कर रहे थे ,जबकि प्रशासन का कहना है कि मामला पूरी तरह कानून के दायरे में है और पुराना होने के बावजूद न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।वही लोकसभा में बजट सत्र चल रहा है | उनके गिरफ़्तारी के बाद विपक्ष के कई नेता सामने आकार बिहार सरकार पर बदले की राजनीत करने का आरोप भी लगा रहे है| 

विपक्ष के कई बड़े पप्पू यादव का समर्थन

गिरफ़्तारी के बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसाद प्रियंका गाँधी समेत विपक्ष के कई बड़े पप्पू यादव का समर्थन कर रहे है,नीतीश सरकार और बिहार पुलिस पर बदले की भावना से करवाई की बात कह रहे है 

  फिलहाल पूरे मामले पर देश और बिहार की निगाहें टिकी हुई थी,कि कोर्ट ने पप्पू यादव को मेडिकल कस्टडी में भेजा है | मामले की अगली सुनवाई सोमवार को यानि 9 फरवरी को होगी |