Bihar Politics - मुकेश सहनी ने बनाई अपनी नई टीम, पार्टी में इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bihar Politics - मुकेश सहनी ने अपनी नई वीआईपी टीम बनाई है। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Patna - बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी अपनी पार्टी वीआईपी को लगातर मजबूत कर रहे हैं. पिछले कुछ महीने में उनकी पार्टी में कई नेताओं ने सदस्यता ली है। अब मुकेश सहनी ने चुनाव को लेकर पार्टी में नई टीम बनायी है। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय सचिव सहित अलग अलग प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति की है।
पार्टी अध्यक्ष संतोष सहनी द्वारा की गई इन नियुक्तियों में आनंद मधुकर यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मो. नुरुल होदा और डा. एसके सैन को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
डा. सुनील कुमार चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
पिछले महीने नीतीश कुमार के जदयू को छोड़ वीआईपी में शामिल हुए पटना के प्रसिद्ध आई सर्जन डा. सुनील कुमार सिंह को चिकित्सा सेवा प्रकोष्ट का राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
इसी तरह प्रो. मनोज सहनी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव व राजन चौधरी उर्फ निषाद कमांडो को आईटी सेल प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।