दरभंगा में विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशियों ने किया नामांकन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की जीत की अपील

दरभंगा में विधान परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को एनडीए समर्थित प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय ने अपना नामांकन पर्चा भरा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशियों को जीत....

दरभंगा में विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशियों ने क
दरभंगा में MLC चुनाव को लेकर NDA प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा- फोटो : नरोत्तम कुमार

Patna : दरभंगा में विधान परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को एनडीए समर्थित प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य नामांकन सह आशीर्वाद सभा में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एनडीए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि सभी साथी एकजुट होकर कमर कस लें, तो एनडीए प्रत्याशियों को विजयी होने से कोई नहीं रोक सकता।


केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 'विकसित भारत 2047' के संकल्प की ओर बढ़ रहा है। ईडब्ल्यूएस आरक्षण के माध्यम से लाखों परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में लाभ मिला है, जबकि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नए डिग्री कॉलेज खोलने और नीट कोचिंग जैसी महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।


मतदाताओं और शिक्षकों से संपर्क की अपील

चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए कार्यकर्ता पंचायत, गांव, प्रखंड और विधानसभा स्तर पर जाकर मतदाताओं एवं शिक्षकों से सीधे संपर्क करें और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करें।


महागठबंधन पर निशाना और जीत का दावा 

संजय सरावगी ने तंज कसते हुए कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है जबकि महागठबंधन खंडित है। सरकार के विकास कार्यों और सुशासन के आधार पर जनता समर्थन देगी और आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में दोनों प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे।


नरोत्तम की रिपोर्ट